Categories

April 27, 2026

छत्तीसगढ़: शादी से 12 दिन पहले दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार; प्रेमिका ने लगाया 10 साल तक शोषण का आरोप…

Spread the love

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है, जहाँ जिला किसान कांग्रेस संघ के अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि रवि की 7 मई को शादी होने वाली थी और वह शादी के कार्ड बांट रहा था, तभी पुलिस ने उसे रायपुर से हिरासत में लिया। पीड़िता ने कवर्धा महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह और रवि पिछले 10 वर्षों से प्रेम संबंध में थे। आरोप है कि रवि ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि अब रवि किसी दूसरी लड़की से विवाह करने जा रहा था और उसने पीड़िता से शादी करने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद उसने कानून की शरण ली।
रवि चंद्रवंशी कवर्धा की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा है।
राजनीतिक सफर: उसने अपने करियर की शुरुआत जोगी कांग्रेस से की थी और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुका है।
वर्तमान पद: करीब 2 साल पहले कांग्रेस में वापसी के बाद उसे जिला किसान कांग्रेस संघ का अध्यक्ष बनाया गया था।
बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें वायरलगिरफ्तारी के बाद रवि चंद्रवंशी की सोशल मीडिया प्रोफाइल चर्चा का विषय बनी हुई है। वह अक्सर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें साझा करता था। अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और सचिन पायलट जैसे बड़े नेताओं के साथ उसकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
कवर्धा SDOP आशीष शुक्ला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया:
“पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर कवर्धा लाया गया और आज उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 बंगाल में बोले पीएम मोदी- चार मई के बाद बनेगी भाजपा सरकार, अब शपथ ग्रहण में आऊंगा…

ईडी के पंजाब में 11 जगहों पर छापे, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मामले में कार्रवाई…

 बदलेगा मौसम कालबैसाखी दिलाएगी गर्मी से राहत, 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट…

राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय…