Categories

October 2, 2026

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलिंडर 62.5 रुपये हुआ महंगा…

Spread the love

त्योहारों के मौसम से ठीक पहले आम जनता और व्यापार जगत को महंगाई का बड़ा सामना करना पड़ा है, जहां इस बार तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इस संशोधन के तहत 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 72.50 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का भाव बढ़कर 2,810 रुपये हो गया है। इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य छोटे व्यवसायों के संचालन की लागत सीधे तौर पर बढ़ जाएगी। माना जा रहा है कि कारोबारियों पर एलपीजी का बोझ बढ़ने से आने वाले समय में खान-पान की वस्तुओं के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।

दूसरी ओर, आम उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर के विभिन्न शहरों में मौजूदा दाम इस प्रकार हैं।

  • दिल्ली: 2810 रुपये
  • भोपालः 2815 रुपये
  • इंदौर: 2919.5 रुपये
  • जबलपुर: 3030.5 रुपये
  • ग्वालियर: 3037.5 रुपये
  • रायपुर: 3044.5 रुपये
  • बिलासपुर: 3085.5 रुपये
  • मुंबई: 2764.50 रुपये
  • कोलकाता: 2954 रुपये
  • चेन्नई: 2983 रुपये
  • लखनऊ: 2932 रुपये
  • पटना: 3100 रुपये
  • रांची: 3004.5 रुपये
  • हैदराबाद: 3065 रुपये

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

गांधी-शास्त्री जयंती: राजघाट पर बापू को किया नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर डीएमआरसी का बड़ा फैसला, 11 मेट्रो स्टेशन बंद…

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण पर बवाल: समुदाय में दो फाड़, सड़क पर उतरीं महिलाएं,पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे…

भगत सिंह जयंती: पीएम मोदी बोले- युवाओं के लिए प्रेरणापुंज; कई नेताओं ने किया शहीद-ए-आजम को नमन…