दसवीं व बारहवीं बोर्ड का परिणाम जारी, प्रतिभा और खुशी राय बनीं स्टेट टॉपर…
मध्य प्रदेश के बोर्ड परिणाम में बेटियों का दबदबा दिखा है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. रिजल्ट पिछले 16 साल की तुलना में बेहतर रहा है। निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अनुसूचित जनजाति वाले जिलों ने इस बार बोर्ड परीक्षा में कमाल दिखाया है। साथ सीएम ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। जिनके नंबर कम है और फेल हो गए हैं उनको भी फिर से परीक्षा देना का मौका मिलेगा। ऐसे छात्र-छात्राओं को चिंता नहीं करने के लिए कहा गया है।
मध्य प्रदेश दसवीं बोर्ड के नतीजों में 98.8 फीसदी परीणाम सबसे ज्यादा अनूपपुर का है। 378 मेरिट में 143 छात्र व 235 छात्राएं हैं। दसवीं की टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह सौलंकी हैं। इनको 500 में से 499 नंबर मिले हैं। वहीं, 12वीं कक्षा में भोपाल की खुशी राय ने स्टेट टॉप किया है।
