Categories

June 17, 2026

देश के 21 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत…

Spread the love

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात (आकाशीय बिजली) का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेजी से आगे बढ़ रहे मानसून के दोहरे प्रभाव के कारण उत्तर व मध्य भारत के मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है। इसके प्रभाव से कई मैदानी इलाकों में 60 से 85 किमी/घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की आशंका है।

दिल्ली में छाए हुए हैं बादल

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान गिरेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

झमाझम बारिश की चेतावनी

झमाझम बारिश और वज्रपात की चेतावनी है। वहीं, बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने से अधिकांश जिलों में 85 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राज्य के पूर्वी हिस्सों में फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

कंधे पर उठाया और बिना रस्सी बांधे ‘Bungee…’ ब्राजील बंजी जंपिंग हादसे के ये आखिरी पल दिल दहला देंगे…

G7: सिगरेट से लेकर फुटबॉल पर बात, जेलेंस्की के किस से असहज हुईं मेलोनी; G7 नेताओं की हंसी-मजाक हो रही वायरल…

कई सांसदों के फोन बंद, राउत ने 15 करोड़ एडवांस का आरोप लगाया; उद्धव की सेना फिर टूटेगी…

राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी: बेहिसाब चढ़ावा, असीमित गबन, भाग रहे जिम्मेदार; अब 200 करोड़ के घपले की चर्चा…