न्यूड पार्टी का सोशल मीडिया हैंडलर निकला CA, Fake ID से बनाया इंस्टाग्राम पेज, बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ के रायपुर राजधानी में न्यूड पार्टी का आयोजन करने के लिए सोशल मीडिया में जमकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। पुलिस ने इसके सोशल मीडिया हैंडलर को मध्य प्रदेश के अनूपपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि न्यूड पार्टी के लिए इवेंट मैनेजमेंट, सोशल मीडिया हैंडलर, होटल-फार्म हाउस संचालक आदि की पूरी टीम होती है। इसमें सबकी अलग-अलग जिम्मेदारी होती है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है। इससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
बनाया इंस्टाग्राम पेज
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को इंस्टाग्राम में आईडी बनाकर Raipur NUDE PARTY में इनविटेशन देते हुए Couples Girls को शामिल होने कहा था। इसकी सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाने में संबंधित आईडी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
मामले की तकनीकी जांच में मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर के बिजूरी निवासी आदर्श अग्रवाल का पता चला। पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी न्यूड पार्टी के लिए सोशल मीडिया हैंडलर का काम कर रहा था। वह इंस्टाग्राम में पेज बनाकर युवक-युवतियों को इसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन का जब्त कर लिया है। इसमें कई अश्लील पार्टी के सोशल मीडिया पेज मिले हैं।
रायपुर के एक बड़े होटल में होने वाली थी पार्टी
सूत्रों के मुताबिक न्यूड पार्टी का आयोजन एक बड़े होटल में किया जाना था। इसके लिए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इसका गोपनीय तरीके से प्रचार किया जा रहा था। इस मामले की दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है कि इस तरह के पोस्ट के जरिए कुछ और करने की तैयारी तो नहीं थी।
दूसरा आरोपी हुआ फरार
आरोपी आदर्श का एक रिश्तेदार भी इसमें शामिल है। वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। बताया जाता है कि न्यूड पार्टी को सोशल मीडिया में आदर्श प्रमोट कर रहा था। उसका रिश्तेदार इसमें भूमिका निभा रहा था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगी है। घर में कई जगह पुलिस ने छापा मारा, लेकिन उसका पता नहीं चला। आदर्श का रायपुर भी आना-जाना था। न्यूड पार्टी मामले का खुलासा होने के बाद आदर्श ने इंस्टाग्राम आईडी को बंद कर दिया था।
