Categories

October 6, 2026

राज्यसभा टिकट मिलने के एक दिन बाद भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, बोलीं- जनसेवा ही मेरा सम्मान…

Spread the love

बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक(कोयल मल्लिक) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था, जिसके एक दिन बाद ही वह पार्टी में शामिल हुईं। दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी, कोयल मल्लिक ने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्यसभा सांसद के तौर पर काम किया था। विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। कोयल मल्लिक का भाजपा में स्वागत करते हुए, पार्टी के पश्चिम बंगाल महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि अभिनेत्री सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

यहां भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिक ने कहा कि संसद के उच्च सदन का सदस्य बनना और लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्तूबर को होंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।

कितने सीटों पर होंगे चुनाव?
देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 12 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित करना शुरू कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल से भाजपा ने पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है। अब सबकी नजरें उत्तर प्रदेश की 10 सीटों समेत तीनों राज्यों के समीकरणों पर टिकी हैं। भाजपा ने उत्तराखंड और  पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को मैदान में उतारा गया है, जबकि उत्तराखंड से दिनेश आर्य पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

कब होंगे चुनाव?
तीन राज्यों की कुल 12 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होना है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश का है, जहां 10 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर चुनाव होगा। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इन दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव का महत्व काफी बढ़ जाता है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाला मुकाबला राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। यहां अगले साल विधानसभा चुनाव भी है। वहीं, पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट पर भाजपा ने टीएमसी से छोड़कर आई रुक्मिणी मल्लिक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, मामला क्या…

SIR फैसले पर बवाल… ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 10 दिन में मांगा जवाब…

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलिंडर 62.5 रुपये हुआ महंगा…

गांधी-शास्त्री जयंती: राजघाट पर बापू को किया नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…