Categories

May 5, 2026

राष्ट्रपति से मिले आप के बागी सांसद: सीएम मान से पहले की मुलाकात, भगवंत मान विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे…

Spread the love

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पंजाब के हालातों से अवगत कराते हुए बागी सांसदों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखेंगे।

वहीं सीएम मान से पहले आप छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता राष्ट्रपति से मुलाकात करने पहुंचे हैं। वह पंजाब में कानून व्यवस्था सीमा पार से नशे और हथियारों की तस्करी समेत कई मुद्दे उठाएंगे। इसके अलावा सांसदों से जुड़े विवाद और हालिया घटनाओं की जानकारी भी दी जा सकती है।

सीएम मान सभी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए पहुंच गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति भवन से केवल उन्हें ही मिलने की अनुमति मिली है। ऐसे में विधायक बाहर रुकेंगे और मान अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए : जाखड़

इस प्रकरण पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, सुना है कि सीएम मान वोल्वो बसों में सभी विधायकों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सीएम को बहुत ध्यान रखना होगा कहीं आप विधायकों की बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बड़े मंगल पर सपने में हनुमान जी ने दिए हैं दर्शन, तो समझ लें पूरे होंगे सारे रुके काम…

तमिलनाडु में CM स्टालिन के हारने की खबर, TVK प्रत्याशी आगे; 6 राउंड गिनती बाकी…

असम के 1 हजार वोटों से आगे…

 छत के दरवाजे पर ताला, पिछला हिस्सा लोहे के मजबूत जाल से पैक; नौ लोगों के जिंदा जलने की कहानी…