Categories

November 19, 2026

 ‘स्वामी विवेकानंद को युवाओं पर बहुत भरोसा था, मुझे उनकी बात पर पूरी आस्था’; देशवासियों से बोले पीएम…

Spread the love

विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि भारत की युवा शक्ति भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएगी। उन्होंने कहा, डेटा की गणना करने वाले लोग सोच सकते हैं कि यह असंभव है, लेकिन मैं जानता हूं कि यह लक्ष्य भले ही बड़ा हो, असंभव नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद को याद कर रहा है, उन्हें नमन कर रहा है। स्वामी विवेकानंद को देश के युवाओं पर बहुत भरोसा था। पीएम मोदी ने कहा, ‘स्वामी जी कहते थे कि मुझे युवा पीढ़ी पर भरोसा है, नई पीढ़ी पर भरोसा है। स्वामी जी कहते थे, मेरे कार्यकर्ता युवा पीढ़ी से आएंगे… जैसे विवेकानंद जी को आप पर भरोसा था, मुझे भी विवेकानंद जी पर भरोसा है। मुझे उनकी कही हर बात पर भरोसा है।’ बकौल प्रधानमंत्री मोदी, स्वामी विवेकानंद ने भारत के युवाओं के लिए जो भी सोचा और कहा है, उस पर मुझे पूरी आस्था है।

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें–

  • भारत आज कितने की सेक्टर्स में अपने लक्ष्यों को तय समय से भी पहले हासिल करके दिखा रहा है।
  • बड़े लक्ष्य रखना और उन्हें हासिल करना, ये सिर्फ किसी एक सरकारी मनशीनरी का काम नहीं है। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्र के हर एक नागरिक का जुटना जरूरी है।
  • भारत के युवा की सोच का विस्तार आसमान से भी ऊंचा है।
  • विकसित भारत में हम क्या और कैसा भारत देखना चाहते हैं? यह भारत विकसित यानी आर्थिक, सामरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त होगा।
  • हमारे सामने 25 साल का स्वर्णिम अवसर है। ये अमृतकाल है और मैं पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरा हूं। भारत की युवा शक्ति विकसित भारत का सपना जरूर साकार करेगी।
Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…