Categories

September 19, 2026

दिल्ली के रोहिणी में गणतंत्र दिवस से पहले हथियारों का जखीरा पकड़ा, मुठभेड़ में कुख्यात तस्कर ‘शेरनी’ गिरफ्तार

Spread the love

नई दिल्ली
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सोमवार देर रात राजधानी के रोहिणी सेक्टर-35 इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान गिरोह के 36 वर्षीय एक कुख्यात हथियार तस्कर को हथियारों के एक बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहांगीर पुरी निवासी शकील उर्फ ​​शेरनी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से एक दर्जन राउंड फायरिंग की गई। डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी शकील के पास से 13 अत्याधुनिक पिस्टल और 38 जिंदा अलग-अलग कारतूसों से भरा एक बैग बरामद हुआ है।

डीसीपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रोहिणी सेक्टर-35 UER-II के पास जाल बिछाया था, जिसमें आरोपी को उस समय रोका गया, जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोहिणी सेक्टर 29 की ओर आ रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिपाही प्रदीप को कपिल सांगवान @ नंदू और ज्योति बाबा गैंग और सिसोदिया गैंग के एक  कुख्यात हथियार तस्कर शकील उर्फ ​​शेरनी की मूवमेंट के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर यूईआर- II के पास एक जाल बिछाया गया था। पुलिस ने बाइक पर आ रहे आरोपी शकील को जब सेक्टर-35 के पास रोका तो उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने पांच राउंड फायरिंग की। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सात राउंड फायरिंग की ताकि आरोपी को काबू कर उसे मौके से भागने से रोका जा सके। आरोपी पहले 17 अन्य मामलों में शामिल है और फिलहाल नंदू और सिसोदिया गैंग को हथियार सप्लाई कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

एच-1बी वीजा: ट्रंप प्रशासन ने 1 लाख डॉलर शुल्क एक साल बढ़ाया, जांच भी सख्त; भारतीयों पर क्या होगा असर…

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमग होगा प्रदेश: रायपुर में जलेंगे 25 लाख दीये, महादेव घाट पर महाआरती, CM होंगे शामिल…

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अमृत ग्रुप के कोलकाता-इंदौर में 17 ठिकानों पर रेड, निवेशकों से धोखाधड़ी का लगा आरोप…

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना पर बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार…