Categories

May 28, 2026

20 महीने बाद आज से नई परिषद के हाथों में आएगी शहर की बागडोर

Spread the love

खिरकिया
स्थानीय नगर परिषद में आज 13 अगस्त को नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं 13 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया हैं। पूरे 20 महीने बाद आज से शहर की बागडोर नई परिषद के हाथों में आएगी। शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंद्रजीत कौर खनूजा पदभार भी ग्रहण करेंगी। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट होंगे।

विशेष अतिथि के रूप में सांसद डीडी उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद मौजूद रहेंगे। नगर परिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कार्यालय के सामने तैयारी शुरू हो गई हैं। दोपहर 3 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। बारिश के मद्देनजर वाटर फ्रुफ टेंट लगाया जा रहा हैं। ताकि बारिश होने पर समारोह के दौरान कोई दिक्कत नहीं आ सकें। मालूम हो कि पिछली नगर परिषद का कार्यकाल 12 जनवरी 2020 को समाप्त हो गया था। इसके बाद नगर परिषद चुनाव नहीं होने से नप अध्यक्ष की जगह शासन ने प्रशासक के रूप में एसडीएम को कमान सौंपी। लेकिन अब 20 महीने बाद आज 13 अगस्त को नगर परिषद को नया अध्यक्ष एवं पूरी परिषद मिलेगी।

12 साल बाद भाजपा पूर्ण बहुमत से होगी काबिज
खिरकिया नगर परिषद में 12 साल बाद भाजपा पूर्ण बहुमत से काबिज होगी। वर्ष  2010 एवं 2015 में नगर परिषद में कांग्रेस की परिषद काबिज हुई थीं। लेकिन इस बार शहर की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ नगर परिषद की कमान सौंपी हैं। केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं। स्थानीय विधायक कमल पटेल प्रदेश के कद्दावर कृषि मंत्री हैं। कृषि मंत्री के नेतृत्व में भाजपा की नगर परिषद में विकास के काम तेजी से होने की जनता को उम्मीद हैं। कृषि मंत्री ने नगर परिषद चुनाव में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के दौरान शहर के सर्वांगीण विकास के वादे किए हैं। इन वादों को अब पूरा करने की जिम्मेदारी भाजपा की नई नगर परिषद की हैं।

पहली बार नगर परिषद में दिखेगा महिला शक्ति का दबदबा
खिरकिया नगर परिषद के अभी तक के इतिहास में ऐसा पहली बार महिला शक्ति का दबदबा भी देखने को मिलेगा। नगर परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में इसकी झलक भी जनता को देखने को मिलेगी।  इस बार पार्षदों के माध्यम से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ हैं। शहर के 15 वार्डो में से 10 वार्डो में महिला पार्षद निर्वाचित हुई हंै। नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष इंद्रजीत कौर ने वार्ड-8 से पार्षद का चुनाव जीता हैं। उनके अलावा 9 महिला पार्षद भी नप पहुंची हैं। जिसमें वार्ड-1 से फूलबाई उइके, वार्ड-2 से वंदना इरलावत, वार्ड-3 से किरण आठनेरे, वार्ड-4 से नेहा दुआ, वार्ड-5 से संगीता पांडे, वार्ड-6 से सोनम सोनी, वार्ड-7 से लक्ष्मी यादव, वार्ड-9 से पुष्पा जैन एवं वार्ड-12 से रमा गौर शामिल हैं। जबकि पुरूष पार्षदों की संख्या इस बार कम हैं। इस बार सिर्फ 5 पुरूष ही परिषद का हिस्सा बने हैं। इनमें नवनिर्वाचित नप उपाध्यक्ष विजयंत गौर वार्ड-12 से पार्षद हैं। शेष पुरूष पार्षदों में वार्ड-10 से नितिन गुप्ता, वार्ड-11 से सुरेन्द्र आठनेरे, वार्ड-14 से राजेश मालाकर एवं वार्ड-15 से अनिल मालाकार शामिल हैं। मालूम हो कि शहर के 15 वार्डो में से 11 में भाजपा, 3 में कांग्रेस एवं 1 में निर्दलीय पार्षद ने चुनाव जीता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, नाबालिग से रेप-हत्या के दोषी को 75 दिन में दोहरी फांसी की सजा…

नौतपा की तपिश से झुलसा छत्तीसगढ़, कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार; जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम…

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप बोले- मैं हूं पीएम मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक…

 ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव, जानें नया शेड्यूल…