Categories

April 19, 2026

भूषण और गौतम के अर्धशतक, डिजिआना और एमपी03 की टीमें जीतीं

Spread the love

भोपाल
गाैतम 98 और भूषण 59 ने 27वें आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्धशतक जमाए। डिजिआना ने स्वेदश को आठ विकेट से तथा एमपी0 3 ने एनएसटी को छह विकेट से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में स्वदेश ने छह विकेट पर 157 रन बनाए। इसमें भूषण ने 59 के अलावा कप्तान अक्षत शर्मा ने 43 रनों की पारी खेली। अजय ने दो विकेट लिए। शिवांश हरीश और गौतम को एक-एक विकेट मिले। जवाब में डिजिआना ने जरूरी रन 15.2 ओवर में दो विकेट पर बनाल ए। इसमें गौतम ने 44 गेंदों में 98 रनों की पारी खेली। गौतम मानसरोवर मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें जिला खेल अधिकारी जोस चाको ने पुरस्कृत किया। दूसरे मैच में एनएसटी ने 16-16 ओवर के मैच में 97 रन बनाए। इसमें दामोदर प्रसाद आर्य ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। जबकि जावेद हमीद ने 15 रनों का योगदान दिया। आर्यन ने चार विकेट लिए। जबकि प्रशांत को तीन सफलता मिली। जवाब में एमपी03.इन नेजरूरी रन चार विकेट पर बना लिए। इसमें देवेश् ने 33 और आर्यन ने 16 रन बनाए। अजय मौर्य को दो विकेट मिले। नीरज और रामेश्वर भार्गव को 1-1 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…