Categories

August 3, 2026

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ में PK की दमदार एंट्री, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त, बीजेपी दफ्तर में छाया सन्नाटा…

Spread the love

बिहार की बांकीपुर, गुजरात की मांजलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव के बाद सोमवार, 3 अगस्त को मतगणना जारी है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक चर्चा बिहार की बांकीपुर (Bankipur Assembly by-Election 2026 Result) और मध्य प्रदेश की दतिया सीट को लेकर हो रही है, जिन पर राजनीतिक दलों और लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

प्रशांत किशोर ने लगातार बनाई बढ़त

Bankipur By Election Result Live Update : 12 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 6646 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 17110 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 23756 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 4850 वोट मिले हैं।

बीजेपी का गढ़ मानी जाती है बांकीपुर सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। इस बार उपचुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इसी सीट से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत की है। शुरुआती रुझानों में उनकी बढ़त ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम

मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। मतगणना केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

इंडोनेशिया में 271 यात्रियों से भरी नाव में भड़की आग, 5 की मौत और 41 लापता, 225 को सुरक्षित निकाला गया…

एमपी टू छत्तीसगढ़ शराब तस्करी का यूपी में भंडाफोड़… पुलिस की पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा…

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई, पहली गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार…

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, छह की मौत; कई लोग मलबे में दबे…