Categories

April 18, 2026

CBSE का बड़ा फैसला: सभी स्कूलों में कंपोजिट स्किल लैब जरूरी, 3 सालों के भीतर करनी होगी स्थापना…

Spread the love

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों में कौशल आधारित शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने देशभर के सभी संबद्ध स्कूलों के लिए कंपोजिट स्किल लैब की स्थापना को अनिवार्य कर दिया है।

इस संबंध में सीबीएसई की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अब नए स्कूलों को मान्यता लैब स्थापित होने पर ही मिलेगी। पहले से संचालित स्कूलों के लिए 22 अगस्त 2027 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।

सीबीएसई के अनुसार नई शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अंतर्गत अब स्किल-वोकेशनल एजुकेशन स्कूल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्रों में व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए स्कूलों में आधुनिक लैब की जरूरत पर जोर दिया गया है।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि स्कूल या तो 600 वर्गफुट का एक कंपोजिट स्किल लैब स्थापित करें या फिर दो अलग-अलग 400-400 वर्गफुट की लैब बनाएं। इनमें से एक लैब छठी से दसवीं और दूसरी 11वीं-12वीं कक्षा के लिए होगी।

इन लैब्स में विभिन्न स्किल सेक्टर से जुड़े उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे छात्र हैंड्स आन लर्निंग के माध्यम से बेहतर समझ विकसित कर सकेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से छात्रों में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक दक्षता भी विकसित होगी। इससे भविष्य में रोजगार और उद्यमिता के लिए बेहतर तैयार हो सकेंगे।

नए स्कूलों के लिए अनिवार्य शर्त

ऐसे स्कूल जो सीबीएसई से नई संबद्धता लेना चाहते हैं, उनके लिए कंपोजिट स्किल लैब पूरी तरह से तैयार रखना अनिवार्य होगा। बिना इसके मान्यता नहीं मिलेगी। पहले से संबद्ध स्कूलों को इस दिशा में तीन साल का समय दिया गया है। 22 अगस्त 2027 तक सभी स्कूलों को लैब स्थापित करनी होगी।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि लैब का निर्माण करते समय सुरक्षा, उपलब्धता और उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाए। स्कूलों को आवश्यक उपकरणों, इंफ्रास्ट्रक्चर और संचालन संबंधी विस्तृत गाइडलाइन भी उपलब्ध कराई है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज…

संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का ‘प्लान-B’ तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान…

भूकंप के तेज झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…

पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक आज, राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बड़े फैसलों की तैयारी…