राज्य

उत्तरी हवाओं के चलते छाए रहेंगे बादल, रात में ठिठुरन बरकरार

भोपाल
 राजधानी में हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना होने के कारण तीसरे दिन भी सीवियर कोल्ड-डे ही रहा। इसके चलते सर्द हवाओं के कारण रात में ठिठुरन बरकरार है। उधर सुबह के समय विभिन्न शहरों में कोहरा, धुंध रहने से दिन में भी सिहरन बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी रहने से आज सुबह से ही आसमान में  बादल छाये हुए हैं। कल भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं शाजापुर में शीतल दिन रहा। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मलाजखंड में आठ, छिंदवाड़ा में दो, मंडला में 0.2 मिलीमीटर बारिश भी हुई।

मौसम विभाग ने  राजधानी का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री से कम रहा। यह कल के अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री की तुलना में 0.9 डिग्री कम रहा। आज सुबह न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेंटीगे्रट दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, लेकिन प्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर में चार डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। हवा का रुख उत्तरी एवं रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रहने से शनिवार को रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।  

अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि वर्तमान में कोंकण से विदर्भ, छत्तीसगढ़ होते हुए ओडीशा तक एक ट्रफ बना हुआ है। जिसके चलते मप्र के वातावरण में  नमी का प्रतिशत बढ़ 97 प्रतिशत तक हो गया है। इस वजह से बादल छाये हुए हैं। इससे रात के तापमान में अधिक गिरावट नहीं हो पा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Latest News

Latest Post