RAMP योजना के अंतर्गत कोसा सिल्क उद्यमियों का महेश्वर–चंदेरी एक्सपोजर विजिट संपन्न…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) द्वारा संचालित RAMP योजना के अंतर्गत अभिनव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (AITM) ने कोसा सिल्क एवं हथकरघा क्षेत्र से जुड़े एमएसएमई उद्यमियों के लिए दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट का सफल आयोजन किया। july 16 & 17
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश के महेश्वर एवं चंदेरी स्थित प्रतिष्ठित हथकरघा इकाइयों का भ्रमण कर आधुनिक बुनाई तकनीकों, नवीन उपकरणों, गुणवत्ता नियंत्रण, डिजाइन विकास तथा उत्पादन प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। उद्यमियों ने बड़े एवं लघु दोनों प्रकार की इकाइयों का अवलोकन कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने और उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने के व्यावहारिक उपाय सीखे।
प्रतिभागियों ने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें अपने उद्योगों में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा मिली है, जिससे स्थानीय कोसा सिल्क उद्योग को नई दिशा और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
