Categories

May 16, 2026

रायगढ़ में महिला वकील के साथ दरिंदगी: पत्थर से कुचला चेहरा, शव के पास फेंका कपड़ा, डैम किनारे मिली नग्न लाश…

Spread the love

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते दिनों डैम किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती की निर्वस्त्र लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती के गले, चेहरे और पीठ पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला पूंजीपथरा थाने क्षेत्र का है।

संबंधित थाने के ग्राम तुमिडीह गांव के जंगल में डैम किनारे मंगलवार की शाम एक अज्ञात युवती (उम्र करीब 25 साल) की निर्वस्त्र अवस्था में लाश मिली है। ग्रामीणों अनुसार, युवती के गले एवं चेहरे में चाकू के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के शरीर से कपड़े गायब थे और युवती के गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं।

ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पूंजीपथरा पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है, युवती के शरीर में चोट के निशान मिले हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल हर पहलू से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

बस्तर में 19 मई को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता…

रायपुर में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिला शव…

 प्रदेश के श्रमिकों को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन बढ़ाया, एक अप्रैल 2026 से होगा लागू…

देश के 15 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी…