Categories

April 21, 2026

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलों के बदले डीएम, 40 IAS अफसरों के किए तबादले…

Spread the love

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार देर रात राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने एक साथ 40 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस फेरबदल की सबसे बड़ी बात यह है कि एक साथ 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं।

इन 15 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार सुल्तानपुर, बुलंदशहर, आगरा और रायबरेली समेत कई महत्वपूर्ण जिलों की कमान नए हाथों में सौंपी गई है। प्रमुख तबादलों पर नजर डालें तो:

  • आगरा: सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल अब आगरा के नए जिलाधिकारी होंगे। वहीं, आगरा के वर्तमान डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।
  • रायबरेली: निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सुलतानपुर: विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है।
  • बुलंदशहर: सुलतानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर भेजा गया है।
  • लखीमपुर खीरी: मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह अब लखीमपुर खीरी के नए डीएम होंगे।

महत्वपूर्ण फेरबदल और नई नियुक्तियां

जिलों के अलावा शासन स्तर पर भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। लखीमपुर की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पदोन्नत करते हुए देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतीक्षारत आईएएस आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

जिस रिफाइनरी का पीएम मोदी आज करने वाले थे उद्घाटन, वहां कैसे लगी आग? क्या है इसकी खासियत; जानें…

मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 थी तीव्रता…

छत्तीसगढ़ पुलिस का नार्को नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 47 किलो गांजा जब्त, 59 लाख से ज्यादा की संपत्ति सीज…

कभी भी आ सकता है छत्तीसगढ़ बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट, Digilocker पर साझा की गई डिटेल….