Categories

July 16, 2026

छत्तीसगढ़: मालिक का दावा- ई20 पेट्रोल से ख़राब हुई कार, उपभोक्ता आयोग का नई गाड़ी देने का आदेश…

Spread the love

देशभर में इथेनॉल मिश्रित ई20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ज़िला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक अहम फ़ैसला सुनाया है.

एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद आयोग ने मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह 45 दिनों के भीतर उसी मॉडल की नई ई20 फ़्यूल पावर्ड कार शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराए.

अगर कंपनी ऐसा करने में विफल रहती है, तो उसे वाहन की पूरी क़ीमत समेत कुल 20 लाख 50 हज़ार 494 रुपये लौटाने होंगे.

इसके अलावा आयोग ने मानसिक प्रताड़ना के लिए एक लाख रुपये और मुक़दमे के ख़र्च के रूप में 10 हज़ार रुपये देने का भी आदेश दिया है.

कहां से हुई विवाद की शुरुआत

यह मामला रायपुर निवासी डॉक्टर प्रेमराज देब्ता का है. उन्होंने जून 2024 में मारुति कंपनी की ग्रैंड विटारा आईईई स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जेटा प्लस एसयूवी ख़रीदी थी. हालांकि, यह वाहन जनवरी 2023 में निर्मित हुआ था.

वाहन में बार-बार तकनीकी ख़राबी आने के बाद उन्होंने रायपुर के ज़िला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी.

लेकिन जिस मारुति सुज़ुकी डीलरशिप से यह कार ख़रीदी गई थी, उसने आयोग के सामने दलील दी कि शिकायतकर्ता के वाहन में आई ख़राबी बाहरी कारकों के कारण हुई थी, जो किसी भी स्थिति में वॉरंटी के अंतर्गत नहीं आती.

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में एक्शन, SDO-डीएसपी समेत 15 पुलिसकर्मियों को न्यायिक आयोग का समन…

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर… बदल गया IRCTC बुकिंग का तरीका, जनरल टिकट पर भी आईडी जरूरी…

‘अटूट श्रद्धा के महाप्रभु जगन्नाथ, विशाल आंखें सब पर बरसाती हैं समान कृपा’, बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…

ज्ञानवापी विवाद: मध्यस्थता की कोशिश बेनतीजा, मंदिर और मस्जिद पक्ष ने समझौते से किया इनकार…