Categories

June 30, 2026

छत्तीसगढ़ में आज से बढ़ेगा बारिश का असर, कई जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात के आसार…

Spread the love

छत्तीसगढ़ में मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। कहीं झमाझम बारिश हो रही है, तो कई जिलों में उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने बताया कि एक जुलाई से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, जिससे अधिकांश जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से आसमान बादलों से ढका रहा, हालांकि खबर लिखे जाने तक बारिश नहीं हुई थी। आषाढ़ मास की शुरुआत के साथ लोगों को अब अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय विभिन्न मौसमी प्रणालियों के कारण आने वाले दिनों में वर्षा का दायरा और बढ़ेगा। वर्तमान में उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक फैली द्रोणिका, उत्तरी तेलंगाना के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और पूर्व-पश्चिम द्रोणिका का संयुक्त प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है।

इन्हीं मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों में जाने से बचने और बिजली गिरने की आशंका के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सक्ति, कोंटा, नानगुर, भोपालपटनम, तोकापाल, तिल्दा और मुंगेली में लगभग तीन-तीन सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं नारायणपुर, जगदलपुर, जगरगुंडा और मर्रीबंगला देवरी सहित कई क्षेत्रों में दो सेंटीमीटर तक बारिश हुई। इसके अलावा हरदीबाजार, मनोरा, चंद्रपुर, नवागढ़, पेंड्रा, छुरिया, खरसिया, खैरागढ़, भोथिया और गंगालूर समेत कई स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अगले 15 दिनों में दोबारा खुलेगा महतारी वंदन योजना के नए पंजीयन का पोर्टल…

बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, 10 से अधिक लोगों के झुलसने की खबर…

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से मची भीषण तबाही, 32 की मौत जबकि 700 से ज्यादा घायल…

बिहार में NEET री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, असली की जगह नकली परीक्षार्थियों ने लिखे पेपर; 30 गिरफ्तार…