Categories

June 27, 2026

पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन, राहुल गांधी बोले- वोट चोरी का मतलब अधिकार और लोकतंत्र की चोरी…

Spread the love

INDIA गठबंधन की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ रविवार को अपने अंतिम चरण में पटना पहुंची. इस यात्रा में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया. भारी जनसमूह की मौजूदगी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि देशभर में विपक्षी गठबंधन से चुनाव ‘चोरी’ किए जा रहे हैं और इस चोरी के जरिये युवाओं के अधिकार, आरक्षण, रोजगार और लोकतंत्र पर हमला हो रहा है.

कैसे गए भाजपा के खाते में वोट ? 

राहुल गांधी ने अपने भाषण में महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए कहा, “महाराष्ट्र में कांग्रेस, NCP और शिवसेना से चुनाव छीना गया. लोकसभा चुनाव के बाद तकरीबन एक करोड़ नए मतदाता मतदाता सूची में जोड़े जाते हैं. हमारे गठबंधन को लोकसभा और विधानसभा में लगभग बराबर वोट मिले लेकिन सारे नए वोट भाजपा के खाते में कैसे चले गए? इसका मतलब साफ है कि चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर वोट चोरी की.”

राहुल गांधी का बड़ा बयान 

उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को समझना होगा कि वोट चोरी सिर्फ चुनाव की गड़बड़ी नहीं है, बल्कि यह उनके भविष्य से जुड़ा सवाल है. वोट चोरी का मतलब है आपके अधिकारों की चोरी, आपके आरक्षण की चोरी, आपके रोजगार और शिक्षा के अवसरों की चोरी. अगर यह जारी रहा तो आपका राशन कार्ड, आपकी जमीन तक छीनकर अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों को दे दी जाएगी.

भाजपा पर साधा निशाना 

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में संविधान और महात्मा गांधी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा,“जिन ताकतों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, वही ताकतें आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बनाए संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन हम उन्हें ऐसा करने नहीं देंगे. यह संविधान ही हमारे लोकतंत्र, हमारे अधिकारों और समानता की गारंटी है.


Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से मची भीषण तबाही, 32 की मौत जबकि 700 से ज्यादा घायल…

बिहार में NEET री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, असली की जगह नकली परीक्षार्थियों ने लिखे पेपर; 30 गिरफ्तार…

तमिलनाडु में अमोनिया गैस लीक से मचा हड़कंप, 7 लोगों की मौत; सीफूड यूनिट के 67 कर्मचारियों की हालत गंभीर

पेट्रोल-डीजल, दवाई से लेकर फल, सब्जी और राशन तक… अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत में क्या-क्या हो सकता है सस्ता?