Categories

April 23, 2026

‘भय जा रहा, भरोसा आ रहा’: बंगाल में ममता बनर्जी पर गरजे PM मोदी, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी…

Spread the love

 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की जमकर तारीफ की और टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला।

चुनाव आयोग की क्या तारीफ की?
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि पिछले 50 वर्षों में यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमें हिंसा बिल्कुल न्यूनतम स्तर पर है।’ उन्होंने कहा कि पहले तो हर हफ्ते किसी को फांसी पर लटका देना और उसे आत्महत्या बता देना आम बात थी। यहां अराजकता और गुंडागर्दी का राज था। मैं चुनाव आयोग को हार्दिक बधाई देता हूं, उन्होंने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा स्थापित की है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों की भी सराहना करता हूं। मुझे अब तक मिली जानकारी के आधार पर, मतदान पिछले सभी रिकार्ड तोड़ रहा है।’ उन्होंने कहा कि कृष्णानगर में आज भय पर भरोसे की विजय का विश्वास दिख रहा है। बरसों से जिनकी आवाज को दबाकर रखा गया था, वो अब एक सुर में बोल रहे हैं।

झालमुड़ी का जिक्र करते हुए टीएमसी पर तंज
प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर तंज कसते हुए कहा, ‘झालमुड़ी मैंने खाई और मिर्ची टीएमसी को लग रही है।’ उन्होंने कहा कि टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों, स्थानीय नेताओं और उनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि टीएमसी कई शहरों में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। 15 साल पहले लोगों ने वामपंथियों के खिलाफ बिगुल फूंका था। आज टीएमसी के जंगल राज के विरोध में बंगाल की जनता गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में शंख फूंक रही है।

यह चुनाव जनता लड़ रही है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव हम नहीं लड़ रहे हैं, इस बार बंगाल में चुनाव खुद यहां की जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘यह उत्साह, यह उमंग, यह जोश भरोसे का है। भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है।’ उन्होंने कहा कि गांव-गांव, गली-गली, स्त्री-पुरुष, युवा-बुजुर्ग सब एक साथ बोल रहे हैं और बदलाव चाहते हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.77 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 70 प्रतिशत वोट पड़े…

अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एनसीपी नेता की हत्या के मामले में सजा और दोषसिद्धि पर लगी रोक…

बंगाल में मतदान के बीच बवाल: कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी पर भीड़ का हमला, सुरक्षाकर्मी के साथ भागकर बचाई जान…

आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर पथराव, कार के शीशे तोड़े; इलाके में तनाव…