Categories

November 22, 2026

आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाई सजा, 2014 में हुई थी गोली मारकर हत्या | Azamgarh Life imprisonment for four killers

Spread the love

[ad_1]

आजमगढ़16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आजमगढ़ कोर्ट ने हत्या के मामले में सुनवाई पूरी करते करते हुए चार आराेपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा। - Dainik Bhaskar

आजमगढ़ कोर्ट ने हत्या के मामले में सुनवाई पूरी करते करते हुए चार आराेपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा।

आजमगढ़ कोर्ट ने हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक आरोपी के ऊपर 12 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक बीडी भारती ने बुधवार को सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार वादी मुकदमा दीपक यादव पुत्र राम अवतार यादव निवासी बोंगरिया थाना तरवा के घर एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी। उसी मृत्यु पर संवेदना प्रकट करने के लिए वादी दीपक के मामा रामजन्म यादव पुत्र राम बली यादव निवासी कटता थाना तरवां 22 जुलाई 2014 को आए हुए थे। जब रामजन्म वापस शाम को करीब साढ़े पांच बजे घर जा रहे थे तब रास्ते में मंहगूगंज के समीप में रामजन्म को गोली मारकर दी गई। घायल रामजन्म का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस ने की जांच पूरी
इस हत्या में पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद बबलू यादव पुत्र स्वर्गीय बद्री,रामसुख पुत्र सत्यदेव ,श्याम सुंदर पुत्र नगरू निवासी ग्राम कटता थाना तरवां तथा अशोक पुत्र स्वर्गीय अधार निवासी चौरी खास थाना तरवां तथा एक अन्य नाबालिग के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया। नाबालिग आरोपी की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड भेज दी गई। अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय अधिवक्ता जगदंबा प्रसाद पांडेय ने कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ,दीपक यादव , किरन यादव, तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप चौधरी,विवेचक सुनील कुमार सिंह,डॉ जैनेंद्र मिश्रा, डॉ डी वी सिंह,डॉक्टर वेंकटेश तिवारी, उपनिरीक्षक आफताब आलम तथा डॉक्टर टीएन वर्मा को बतौर साक्षी अदालत में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी बबलू यादव, रामसुख यादव,श्याम सुंदर यादव तथा अशोक यादव को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक पर बारह हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…