उग्रवादियों द्वारा छीना गया गया इजराइली किशोर का शव परिवार को लौटाया गया – body of israeli teen snatched by militants returned to family
यरूशलम, 24 नवंबर (एपी) वेस्ट बैंक के एक अस्पताल से फलस्तीनी उग्रवादियों द्वारा छीने गए एक इजराइली किशोर का शव बृहस्पतिवार को उसके परिवार को लौटा दिया गया।
किशोर इजराइल के ड्रूज अरब अल्पसंख्यक समुदाय से था। इसके सदस्य इजराइली सुरक्षाबलों में सेवा करते हैं और फलस्तीनियों के साथ भी संबंध रखते हैं। इस घटना से इजराइल और फलस्तीनियों के बीच पहले से ही जारी तनाव और अधिक भड़क सकता है।
सत्रह वर्षीय तिरान फेरो के परिवार ने कहा कि वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में फलस्तीनी उग्रवादी अस्पताल में घुस गए जहां कार दुर्घटना के बाद किशोर का इलाज किया जा रहा था।
इजराइल के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि शव की वापसी फलस्तीनी प्राधिकरण के माध्यम से हुई जिसके पास वेस्ट बैंक के क्षेत्रों में सीमित स्वायत्तता है।
एपी नेत्रपाल रंजन
रंजन
