Categories

November 19, 2026

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री ने पुलवामा में औद्योगिक केंद्र का दौरा किया – union msme minister visits industrial hub in pulwama

Spread the love

श्रीनगर, 28 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (एमएसएमई) भानु प्रताप सिंह वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार कारोबार के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

वर्मा ने पुलवामा में औद्योगिक विकास केंद्र (आईजीसी) लसीपोरा के अपने दौरे में कहा कि सरकार की कारोबार करने की नीति को आसान बनाने से उद्योग और उद्यमिता का विकास हुआ है।

केंद्रीय मंत्री दरअसल औद्योगिक परिदृश्य की समीक्षा के लिए आईजीसी के दौरे पर गए थे। इस दौरान पुलवामा के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी और पुलवामा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलाम जिलानी भी मौजूद थे।

वर्मा ने इस दौरान केंद्र में काम कर रही कई नयी औद्योगिक इकाइयों का दौरा किया। साथ ही विनिर्माण इकाइयों के बुनियादी ढांचे की समीक्षा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…