केबिन लॉक करके खाना खाने गया था कैशियर; लौटा तो गायब मिले | Jalandhar : 2 lakh stolen from power house

[ad_1]
![]()
जालंधर8 घंटे पहले
पंजाब के जालंधर में थाना 3 के अंतर्गत आने वाले प्रताप बाग के पास बिजली घर से लाखों रुपए की चोरी होने का मामला सामने आया है। कैशियर नितिन ने बताया कि वह खाना खाने के लिए डेढ़ बजे अपने केबिन को लॉक करके चला गया था। जैसे ही वह खाना खाकर 2 बजे वापस आया तो उसने देखा कि कैश बॉक्स से पैसे गायब थे।
जब उसने जांच की तो वहां से 2 लाख 64 हजार 557 रुपए चोरी मिले। कैशियर ने बताया कि मौके पर उसे पेंचकस मिला। चोरी की सूचना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
बिजली घर में जहां चोरी हुई है, वहां पर सीसी टीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिसकी वजह से कैश चोरी करने वाले शख्स का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना स्थल पर कैमरों के न लगे होने के कारण चोरों के मन में कोई डर न रहा। जिससे वह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
[ad_2]
Source link
