‘खजूरबनी जहरीली शराब कांड में लिप्त हैं गोपालगंज RJD प्रत्याशी का परिवार’, सनसनीखेज आरोप से हड़कंप – gopalganj rjd candidate indulging in khajurbani poisonous liquor scandal
खजूरबनी शराब कांड
सुशील मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोपालगंज में वर्ष 2016 में जो खजुरबानी जहरीली शराब कांड हुआ था। सुशील मोदी ने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता पर कांड में संलिप्त होने का आरोप लगाया। सुमो ने कहा कि मोहन प्रसाद गुप्ता के ही परिवार के सदस्यों को इस जहरीली शराब कांड में आरोपित किया गया था। जो एक गंभीर मामला है।
सुशील मोदी का बड़ा आरोप
सुशील मोदी ने कहा कि वर्तमान में महागठबंधन की ओर से गोपालगंज और मोकामा में वैसे लोगों को राजद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा गया है। जिनके ऊपर शराब माफिया या अपराधी होने का आरोप है। सुशील मोदी ने कहा कि जिस गोवा में मोहन प्रसाद गुप्ता की कंपनी सिल्वरएक्स हेरिटेज प्राइवेट लिमिटेड को गोवा से अरुणाचल प्रदेश के लिए शराब की सप्लाई करनी थी। उस शराब को झारखंड के गिरिडीह से जब्त किया गया था।
‘जीत रही है बीजेपी
सुशील मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजद प्रत्याशी शुरुआत से ही शराब माफिया रहे हैं। ऐसे लोगों को राजद ने टिकट दिया है। दरअसल, मोदी आज गोपालगंज के होटल में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। सुशील मोदी ने कहा कि वे कल से ही गोपालगंज में है। आज वे थावे में जनसभा करेंगे और उसके बाद शहर में रोड शो करेंगे। सुशील मोदी ने दावा किया कि दोनों उपचुनाव में कहीं कोई दूर दूर तक संशय नहीं है। दोनों जगहों पर एनडीए बड़े मार्जिन के साथ जीत दर्ज कर रही है।
