Categories

June 4, 2026

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा यू-टर्न: इन 21 जिलों में आज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट…

Spread the love

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत का दौर जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

राजधानी रायपुर समेत मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

तापमान में दिखा अंतर
प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी ओर पेंड्रा रोड सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

राजधानी में भी राहत के आसार
रायपुर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने शहर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है।

कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा क्षेत्र में सबसे अधिक 3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं कोरबा और पेंड्रा रोड में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मैनपाट, कटघोरा, सूरजपुर, कांसाबेल और अन्य क्षेत्रों में भी वर्षा दर्ज की गई।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

PUC सर्ट‍िफ‍िकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सरकार लागू करेगी नई व्‍यवस्‍था…

टीएमसी में फूट के बीच बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन, संदीपन साहा के खिलाफ मार्च निकाला…

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की जलकर मौत, 10 पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती…

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 20 हताहत; ICU में अफरातफरी, पांच मौतों की पुष्टि…