Categories

June 4, 2026

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की जलकर मौत, 10 पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती…

Spread the love

मालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक होटल में बुधवार सुबह करीब आठ बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में बेसमेंट में फंसे 21 लोगों की धुएं और आग की चपेट में आने से मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी हैं। बचाव कार्य के दौरान आग और धुएं की चपेट में आने से 10 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इसके बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को इलाज के लिए AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सभी पुलिसकर्मी रेड जोन में थे, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

मौके पर भेजी गईं 10 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां

अग्निशमन विभाग को सुबह 8:50 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। नेहरू प्लेस फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर की देखरेख में दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

हमने 39 लोगों को सुरक्षित निकाला: मुख्य अग्निशमन अधिकारी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिलाष कुमार मलिक ने आगे बताया कि हमने जानकारी जुटाने के लिए विभिन्न अस्पतालों में टीमें भेजी हैं। हमें अभी-अभी मैक्स अस्पताल से जानकारी मिली है। 38 लोग भर्ती हैं, जिनमें से 18 की मौत हो गई है और 20 घायल हैं। हमारे जो लोग वहां मौजूद थे, उन्होंने बताया कि वहां कुछ विदेशी भी थे हमारा एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया; उसके हाथ में मामूली चोट आई है।

पूरा गेस्ट हाउस शीशे से पैक

जानकारी के अनुसार, होटल का पूरा गेस्ट हाउस शीशे से पैक है। आग लगने पर धुंआ इतनी तेजी से फैलना शुरू हुआ कि लोग निकल नहीं पाए। लोगों को शीशा तोड़कर निकाला गया तब तक अधिकतर झुलस चुके थे। तीन महीने पहले हुए पालम अग्निकांड जिसमें 9 लोगों की जान गई थी उसमें भी घर शीशे से ही पैक था जिसके चलते आग तेजी से फैली थी और लोग निकल नहीं पा रहे थे।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस व दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

PUC सर्ट‍िफ‍िकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सरकार लागू करेगी नई व्‍यवस्‍था…

टीएमसी में फूट के बीच बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन, संदीपन साहा के खिलाफ मार्च निकाला…

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा यू-टर्न: इन 21 जिलों में आज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट…

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 20 हताहत; ICU में अफरातफरी, पांच मौतों की पुष्टि…