Categories

June 4, 2026

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 20 हताहत; ICU में अफरातफरी, पांच मौतों की पुष्टि…

Spread the love

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में औराई के 30 वर्षीय शशांक कुमार, कथैया की गीता देवी और तरियानी-शिवहर के 57 वर्षीय उदय कुमार, कृष्ण नंदन और चंचला कुमारी के शव की पहचान हो सकी है। करीब 20 लोगों के हताहत होने की जानकारी आई, लेकिन मौतों की संख्या पर औपचारिक पुष्टि नहीं हो रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।

10 से 15 लोग बेसुध स्थिति में निकाले गए
ब्रहपुरा थाना क्षेत्र में इस घटना से अफरातफरी मच गई। मौके पर कई घंटे बाद भी लोग मौतों की वास्तविक संख्या नहीं बता पा रहे थे, क्योंकि बेसुध अवस्था में निकाले गए लोगों को आसपास के दूसरे अस्पतालों में ले जाने की बात कही जा रही थी। बचाव कार्य में अस्पताल के कर्मी शुरू में लगे थे, लेकिन फिर अफरातफरी की स्थिति हो गई। ब्रह्मपुरा थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि आग की सूचना शोरगुल से ही मिली थी। इसके बाद जिसे-जैसे मौका मिला, भागते हुए बचाव कार्य में लग गए हैं। दमकलकर्मियों ने शॉर्ट सर्किट से आग और 10 से 15 बेसुध लोगों को निकाले जाने की बात कही। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है

आसपास के अस्पतालों में जिला प्रशासन देखेगा

मौके पर आए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर परिजनों ने शिकायतें की हैं। फिलहाल आसपास के अस्पतालों में भी टीम देख रही है कि यहां से मरीज अगर ले जाए गए हैं तो उनकी स्थिति कैसी है? उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में दमकलकर्मियों ने संतोषजनक काम किया है, अब देखना है कि बचाए गए बेसुध लोगों की स्थिति कैसी है?

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

PUC सर्ट‍िफ‍िकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सरकार लागू करेगी नई व्‍यवस्‍था…

टीएमसी में फूट के बीच बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन, संदीपन साहा के खिलाफ मार्च निकाला…

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा यू-टर्न: इन 21 जिलों में आज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट…

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की जलकर मौत, 10 पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती…