Categories

November 23, 2026

जी-20 समिट के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू, किस राष्ट्राध्यक्ष को कौन करेगा रिसीव? जानें…

Spread the love

जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. इस सम्मेलन के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. मॉरीशस के पीएम प्रवीण कुमार जगन्नाथ समेत कई मेहमान गुरुवार (7 सितंबर) को दिल्ली पहुंच गए. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार (8 सितंबर) को पहुंचेंगे.

सबसे पहले मंगलवार को नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू दिल्ली पहुंचे थे. जिनका स्वागत केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया था. अलग-अलग देशों से आने वाले इन मेहमानों को रिसीव करने के लिए कई केंद्रीय राज्यमंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है. आपको बताते हैं कि किस मंत्री को किस राष्ट्राध्यक्ष को रिसीव करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

कौन किस राष्ट्राध्यक्ष को करेगा रिसीव-

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन- वीके सिंह
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी- शोभा करांदलाजे
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना- दर्शना जरदोश
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक-  अश्विनी चौबे
जापान के पीएम फुमियो किशिदा- अश्विनी चौबे
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति युन सौक यौल- राजीव चंद्रशेखर
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज- राजीव चंद्रशेखर
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा- नित्यानंद राय
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों-  अनुप्रिया पटेल
जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज-  बीएल वर्मा
मॉरीशस के पीएम प्रवीण कुमार जगन्नाथ- श्रीपाद येशो नायक
सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग-  एल मुरूगन
यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन- प्रह्लाद सिंह पटेल
स्पेन के राष्ट्रपति- शांतनु ठाकुर
चीन के पीएम ली कियांग- वीके सिंह 

रूस और चीन के राष्ट्रपति नहीं आ रहे भारत

जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं आ रहे हैं. पीएम मोदी बुधवार (6 सितंबर) को आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता गए थे. 

पीएम मोदी करेंगे तैयारियों की समीक्षा

पीएम गुरुवार (7 सितंबर) शाम को इंडोनेशिया से वापस दिल्ली लौट आएंगे. जिसके बाद जी-20 के मुद्दे पर काउंसिल ऑफ मिनिस्टर की बैठक होगी. ये मीटिंग आज रात 8 बजे सुषमा स्वराज भवन में होगी. पीएम इस बैठक में जी20 समिट की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. 

जी-20 शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के शीर्ष अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…