Categories

November 19, 2026

बड़े मंगल पर सपने में हनुमान जी ने दिए हैं दर्शन, तो समझ लें पूरे होंगे सारे रुके काम…

Spread the love

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 05 मई को बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन हनुमान जी की साधना करने के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही पूजा के दौरान प्रभु को फल और लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, बड़े मंगल के दिन सपने में हनुमान जी के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे कई खास संकेत मिलते हैं और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं। अगर आपको भी हनुमान जी ने सपने मेंदर्शन दिए हैं, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि सपने में हनुमान जी को देखने से कौन-से संकेत मिलते हैं।

अगर दिन सपने में हनुमान जी को मुस्कुराते हुए या आशीर्वाद देते हुए देखा है, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। इससे संकेत मिलता है कि आप पर हनुमान जी की कृपा बनी हुई है और आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही मानसिक तनाव कम होगा।

कर रहे हैं आप कोई गलती- अगर आपने सपने में हनुमान जी को गुस्से में देखा है, तो यह सपना आपके लिए चेतावनी हो सकती है। इस सपने का अर्थ है कि जीवन में आप कोई गलत काम कर रहे हैं या फिर कोई मन्नत मांगी थी, जिसे आप पूरा करना भूल गए हैं।

करियर और कारोबार में होगी वृद्धि- सपने में हवा में उड़ते हुए दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस सपने से करियर में सफलता के संकेत मिलते हैं और कारोबार में वृद्धि होती है।

नए काम की होगी शुरुआत- अगर आपने सपने में बाल हनुमान को देखा है, तो इस सपने से किसी नए काम की शुरुआत के संकेत मिलते हैं। साथ ही आपको संतान प्राप्ति हो सकती है।

बड़ी समस्या का होगा हल- अगर आपको सपने में पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन हुए है, तो यह सपना बताता है कि आने वाले दिनों में आप पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त हो सकती है या फिर आपकी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है।

धन की प्राप्ति होगी- अगर आप सपने में हनुमान जी के प्रसाद को खा रहे हैं, तो इसे सपने को बेहद खास माना जाता है। इस सपने से संकेत मिलते हैं कि आपको धन की प्राप्ति होगी और बिना किसी बाधा के सभी काम पूरे होंगे।  

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…