Categories

September 9, 2026

बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की कार दुर्घटना में मौत…

Spread the love

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार सुबह हैदराबाद के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 33 वर्ष की थीं।

दुर्घटना उस समय हुई, जब उनकी कार पाटनचेरु के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में विधायक का ड्राइवर घायल हो गया।

लास्या नंदिता हाल के चुनावों में सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं थीं।

उनके पिता और सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार के विधायक जी. सयन्ना का 19 फरवरी, 2023 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनकी तीन बेटियां हैं।

बीआरएस ने 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में उनकी सबसे बड़ी बेटी लस्या नंदिता को मैदान में उतारा था।

गौरतलब है कि इसके पहले विधायक नंदिता को 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मामूली चोट आई थी। वह उस समय बीआरएस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सभा में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी… 45 दिन का झंझट खत्म, अब 25 दिन में मिल सकेगा दूसरा सिलिंडर…

पांच राज्यों में फरवरी-मार्च 2027 में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत…

राष्ट्रपति आज देशभर से 48 शिक्षकों को करेंगी सम्मानित, एसआरसीसी कॉलेज जा सकते हैं पीएम मोदी…

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर: कलेक्ट्रेट के पांचों गेट सील, आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात…