बोले- त्योहारी सीजन में भी नहीं मिला वेतन, गाड़ियां भी बिना तेल के बनी शो-पीस | Fire Brigade Employee Jalandhar Municipal Corporation on Strike, Said – salary was not received even in the festival season, there was no oil in the vehicles

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Fire Brigade Employee Jalandhar Municipal Corporation On Strike, Said Salary Was Not Received Even In The Festival Season, There Was No Oil In The Vehicles
जालंधरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब के जालंधर में दीपावली से पहले फायर ब्रिगेड कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि न उन्हें अभी तक वेतन मिला और न निगम के पास देने काे पैसे हैं कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में तेल डलवा सकें। कर्मचारियों का कहना है कि लोगों के घरों में आग बुझाने वालों को खुद के घरों में पैसे न होने के कारण आग लगी हुई है।
दो-दो महीने तक वेतन नहीं मिल रहा है। त्योहारी सीजन बीतने को है, ऐसे में वह कैसे बिना वेतन के त्योहार मना पाएंगे। अभी दीपावली को महज 5 दिन रह गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। फायर अफसर राजिंदर सहोता ने कहा कि उनसे काम चौबीस घंटे लिया जा रहा है, लेकिन वेतन उन्हें समय पर दिया नहीं जा रहा है।

बिना तेल के शो-पीस बनकर खड़ी नई हाईटेक गाड़ियों के बारे बताते राजिंदर सहोता
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वेतन के चैक बनकर तैयार हो जाते हैं, लेकिन निगम कमिश्नर उन पर अपने हस्ताक्षर नहीं करते हैं। जिसकी वजह से उनका वेतन हर बार देरी से मिल रहा है। स्थानीय निकाय विभाग ने 4 नई हाईटेक गाड़ियां तो निगम में भेज दी हैं लेकिन इनमें तेल ही नहीं है। शो-पीस बनकर गाड़ियां खड़ी हुई हैं।

वेतन न मिलने के बारे में बताते राजिंदर सहोता।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पूरा ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा में चौबीस घंटे तत्पर रहते हैं, लेकिन वेतन न मिलने के कारण त्योहारी सीजन में उनके घरों में खुशी की जगह मायूसी पसरी हई है। जब कर वेतन नहीं आएगा तब तक वह काम नहीं करेंगे। त्योहारी सीजन के दौरान भी वह हड़ताल पर रहेंगे।
[ad_2]
Source link
