भारत को भड़काने में जुटा कतर, भगोड़े जाकिर नाइक को फुटबॉल विश्वकप में बुलाया, इस्लाम का करेगा प्रचार

Zakir Naik FIFA World Cup: कतर ने भारत को भड़काने वाली एक और हरकत करते हुए विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को फुटबॉल विश्वकप में बुलाया है। जाकिर नाइक कतर पहुंच भी गया है। भारत के भगोड़े जाकिर नाइक का विश्वकप के दौरान कतर में इस्लाम के प्रचार को लेकर कई लेक्चर देने का कार्यक्रम है।
