Categories

November 21, 2026

‘ये बीजेपी के छोटे बिच्छू हैं…’ राहुल गांधी पर मंत्री विश्वास सारंग के बयान को लेकर भड़के सज्जन सिंह वर्मा – politics continues for the credit of mahakal lok congress mla targets minister vishwas sarang

Spread the love

खंडवा : राहुल गांधी पर दिए मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर अब कांग्रेस आग बबूला हुई जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को भाजपा का बिच्छू बताया है। उन्‍होंने कहा कि बोलना है तो शिवराज सिंह बोले या मोदी जी से बुलवाओ, ये छोटे-छोटे बिच्छू को भेज देते हो। दरअसल, बीते दिनों चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था कि राहुल गांधी महाकाल लोक के दर्शन करने आए तब राजनीति बाहर छोड़कर आए। इस बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सज्‍जन सिंह वर्मा ने मंत्री विश्‍वास सारंग पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि यह भाजपा के छोटे-छोटे बिच्छू हैं। बोलना है तो शिवराज सिंह बोले या मोदी जी से बुलवाओ। ये छोटे-छोटे बिच्छू को भेज देते हैं।

‘अब भाजपा महाकाल लोक का श्रेय लेने में लगी’
सज्जन वर्मा ने कहा कि मैं जब उज्जैन का प्रभारी मंत्री था और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री थे, तब कमलनाथ जी को लेकर उज्जैन गया था, 300 करोड़ रुपये के महाकाल मंदिर में विकास कार्यों का भूमि पूजन हमने किया था। अब भाजपा महाकाल लोक का श्रेय लेने में लगी है। उन्‍होंने कहा कि धर्म करना है तो शुद्ध मन से करें विश्वास सारंग। राजनीति की आड़ में धर्म का शिकार करने वाले लोग अब नहीं चलेंगे। ये भारत जोड़ो यात्रा लोगों को जोड़ने की यात्रा है।

PM मोदी के महाकाल कॉरिडोर के तोहफे से क्या घबरा गए हैं राहुल गांधी? भारत जोड़ो यात्रा के प्लान में बदलाव पर उठे सवाल
महाकाल मंदिर जा सकते हैं राहुल गांधी
विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बीजेपी अपने हिन्दुत्व की छवि के साथ आगे बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी की यात्रा में पहले महाकाल मंदिर जाने का कोई प्लान नहीं था लेकिन अब नए प्लान के अनुसार राहुल बाबा महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही साधु-संतों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…