Categories

November 19, 2026

रामायण एक्सप्रेस के किराए में हो सकती है 30 फीसदी तक की कटौती

Spread the love

नई दिल्ली : श्रीराम से जुड़ी प्रमुख जगहों की यात्रा अब 30 फीसदी तक सस्ती हो सकती है। भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम (IRCTC) रामायण एक्सप्रेस (Ramayana Express) ट्रेन चला रहा है। महंगे किराए की वजह से इस ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अब इस ट्रेन के किराए में 20 से 30 फीसदी तक की कटौती हो सकती है। आईआरसीटीसी ने धार्मिक यात्रियों को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव ट्रेनों (Bharat Gaurav) की शुरुआत की थी। इसमें अभी रामायण एक्सप्रेस ही चलाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आईआरसीटीसी को इस ट्रेन के उच्च किराये की वजह से कम-से-कम दो विशेष पर्यटन पैकेज रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

किराया कम करने के लिए रेलवे से मिली मंजूरी

सेवा शुरू होने के एक साल बाद ही रेलवे की तरफ से आईआरसीटीसी को इस विशेष ट्रेन का किराया कम करने के लिए मंजूरी दे दी गई। आईआरसीटीसी अभी तक स्वदेश दर्शन योजना की रामायण सर्किट पर इस ट्रेन की सिर्फ एक सेवा संचालित करने में सफल रही है। भारत गौरव पर्यटन ट्रेन में 18 दिनों के पैकेज के लिए एसी-तृतीय श्रेणी का किराया 62,000 रुपये है।

बनकर रह गई लग्जरी ब्रैंड
सूत्रों के मुताबिक, भारत गौरव ट्रेन को बेहतर गुणवत्ता वाले कोच और व्यावहारिक पर्यटन पैकेजों की मदद से घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत शुरू किया गया था। लेकिन बेहद ऊंचे किराये ने इसे खास वर्ग तक सीमित ‘लग्जरी ब्रैंड’ ही बनाकर रख दिया। सूत्रों ने कहा, ‘स्लीपर और एसी-तृतीय श्रेणी के किराये को 20-30 फीसदी सस्ता करने की मंजूरी दी गई है। आईआरसीटीसी जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लेगी। किराये में कम-से-कम 20-30 फीसदी की कटौती की जाएगी। इसके बाद पर्यटन प्रबंधक इसकी घोषणा करेंगे।’
Vande Bharat Trains : बजट में हो सकती है 400 वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा, स्लीपर कोच भी होगा, जानिए पहली बुलेट ट्रेन कब आएगी
पैकेज में मिलती हैं ये सुविधाएं

रामायण एक्सप्रेस दिल्ली से नेपाल (Nepal) के जनकपुर (Janakpur) तक जाती है। वहां से फिर भारत आकर काशी होते हुए फिर दक्षिण भारत (South India) का भ्रमण कराती है। यह ट्रेन 17 रात और 18 दिनों की यात्रा कराती है। इस पर्यटन पैकेज में ट्रेन की यात्रा के साथ जहां जरूरत होती है, वहां आरामदायक बसों में भ्रमण कराया जाता है। पैकेज में हर वक्त का भोजन, जरूरत पड़ने पर होटल में ठहरने का शुल्क और सभी तरह का टैक्स भी शामिल है। इसके साथ ही सभी यात्रियों का ट्रेवल इंश्योरेंस भी कराया जाता है, जिसका अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…