Categories

November 24, 2026

रायपुर जिले में अब तक 32.37% वोटिंग:सबसे कम रायपुर ग्रामीण में 28.80 फीसदी मतदान, पश्चिम से विकास उपाध्याय ने किया वोट…

Spread the love

रायपुर जिले की सभी 7 सीटों पर वोटिंग जारी है। जिले में 1 बजे तक औसत 32.37% वोटिंग हुई है। धरसींवा सीट में सबसे ज्यादा 37 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं रायपुर ग्रामीण में सबसे कम 28.80 फीसदी मतदान हो गया है। पश्चिम सीट से विकास उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे।

रायपुर के अश्विनी नगर में मतदान केंद्र के बाहर विवाद की स्थिति बनी। बृजमोहन अग्रवाल के भाई यहां प्रचार कर रहे थे इसी दौरान कांग्रेस नेता गजराज पगारिया वहां पहुंच गए और आपत्ति जताई जिसके बाद पुलिस ने भी दोनों गुटों को केंद्र से दूर जाने को कहा।रायपुर दक्षिण में ही वोटर को प्रभावित करने की शिकायत पर खो-खो पारा स्कूल में पुलिस पहुंची। यहां से भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र से दूर खदेड़ा गया।

देखिए विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत-

जिले की विधानसभा सीटें9 बजे तक- औसत- 6.54%11 बजे तक- औसत 19.071 बजे तक- औसत 32.37%
धरसींवा818.6336.92
आरंग32134.30
अभनपुर52435.57
रायपुर ग्रामीण7.618.2528.80
रायपुर शहर पश्चिम5.7517.1430.31
रायपुर शहर उत्तर7.818.6032.20
रायपुर शहर दक्षिण8.117.3031.13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…