Categories

July 7, 2026

रोते हुए रोनाल्डो को लामिन यमाल ने लगाया गले, विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक कर देने वाला पल वायरल…

Spread the love

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने इंजरी टाइम में मिकेल मेरिनो के गोल की बदौलत पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया। मैच समाप्त होने के बाद रोनाल्डो मैदान पर भावुक होकर आंसू बहाते नजर आए। इसी दौरान स्पेन के 19 वर्षीय युवा स्टार लामिन यमाल उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। यह भावुक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जीत के जश्न के बीच यमाल ने दिखाई खेल भावना
स्पेन की टीम जहां जीत का जश्न मना रही थी, वहीं लामिन यमाल कुछ पल के लिए अपने साथियों से अलग होकर सीधे रोनाल्डो के पास पहुंचे। उन्होंने पुर्तगाली कप्तान को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। फुटबॉल प्रेमियों ने इस पल को खेल भावना और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के प्रति सम्मान का शानदार उदाहरण बताया।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नोटों की गड्डियां और खुले नोट, 70 बार चोरी कैमरे में कैद; पहली बार सामने आई SIT रिपोर्ट…

रात के अंधेरे में गरीबों का आशियाना उजाड़ने वाले माफी के लायक नहीं, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई…

बेंगलुरु के खदान में ऊपर से ग्रेनाइट का बड़ा पत्थर गिरने से मध्य प्रदेश के पांच और छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत…