Categories

November 24, 2026

शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि:पोलिंग पार्टी को सुरक्षित लाते वक्त IED ब्लास्ट में हो गए थे शहीद;आज जम्मू रवाना होगा शव…

Spread the love

गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शहीद हो गए जवान को शनिवार सुबह पुलिस परेड ग्राउंड में नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस ने पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया, जिसमें गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी अमित तुकाराम कांबले, ऑब्जर्वर अरुण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जिला पुलिस, ITBP और CRPF के जवान मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवान जोगिंदर सिंह के परिवार को तत्काल सहायता राशि के रूप में 1 लाख रुपए देने की बात कही है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज उनके गृह राज्य जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया जाएगा।

नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आया था जवान

17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद अति संवेदनशील बड़े गोबरा पोलिंग बूथ से ITBP के जवान करीब 2 किलोमीटर तक आगे आए ही थे कि नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया IED (Improvised explosive device) ब्लास्ट हो गया। धमाके में ITBP जवान जोगिंदर सिंह (45) शहीद हो गए। वे जम्मू के रहने वाले थे। पूरा मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के बड़े गोबरा का है।

जिस समय घटना हुई, उस वक्त 60 से 70 जवानों के घेरे में पोलिंग पार्टी चल रही थी। नक्सली वारदात के बाद पोलिंग पार्टी को धमतरी के तुमड़ी बहार के रास्ते से गरियाबंद तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

नक्सलियों ने अंडरग्राउंड तरीके से प्लांट किया था IED

जवानों से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने अंडरग्राउंड तरीके से IED को प्लांट किया था। पोलिंग पार्टी के आगे-आगे जोगिंदर सिंह चल रहे थे, जिनका पैर IED पर पड़ा और ब्लास्ट हो गया। ये नक्सल वारदात शाम करीब 4.45 बजे की बताई जा रही है। यह वही विधानसभा सीट है, जिसके कुछ मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील थे और दूसरे चरण में भी 9 मतदान केंद्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान का समय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…