Categories

November 23, 2026

हल्द्वानी हिंसा मामला: CM धामी ने दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, 2 लोगों की मौत…

Spread the love

हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध मस्जिद और मदरसें को हटाने गयी प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पर गुरुवार रात आक्रोशित भीड़ के हमले में प‍िता-पुत्र समेत 2 लोगों की मौत हो गई और 70 वहनों को आग के हवालें कर दिया गया व थाने को भी फूंक दिया गया। हमले में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि उपद्रव के दौरान 2 लोगों की हुई मौत। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी घायल हुए है। उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग लगाई। इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा रहेगा। शुक्रवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल रहेगें बंद।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हल्द्वानी में हुई हिंसा के मामले में एडीजी कानून और व्यवस्था के साथ ही तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त करवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी नैनीताल से निरंतर समन्वय बनाकर रखें।

उन्होंने एडीजी कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा आगजनी और पथराव करने वाले एक – एक दंगाई की पहचान कर उन पर कारवाई की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…