Categories

November 23, 2026

अनंतनाग में भीषण सड़क हादसा : एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत, मरने वालों में 5 बच्चों सहित 2 महिलाएं शामिल…

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से बड़ी खबर सामने आई है। मिल रही जानकारी के अनुसार अंनंतनाग जिले के पास सिमथान-कोकेरनाग रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एक वाहन के खाई में गिरने से 5 बच्चों के सहित 8 लोगों की मौैत हो गई है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग किश्तवाड़ से अनंतनाग आ रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कर दिया है।

वाहन के बारे में बताया गया है कि ये एक सूमो थी जो अनियत्रिंत होकर डकसुम के पास सड़क के नीचे लुढ़क गई। इस दौरान वाहन में एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे जिन सबकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में 5 बच्चों के साथ 2 महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मौके पर मोजूद लोगों का कहना है कि इस हादसे की पीछे ड्राइवर की लापरवाही रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…