अरुण साव और गोमती साय ने सांसदी से दिया इस्तीफा:विधानसभा चुनाव जीतने के बाद रिजाइन…

छत्तीसगढ़ में नई सरकार को लेकर हलचल तेज होती जा रही है। इस बीच लोरमी से विधायक बने अरुण साल और पत्थलगांव से निर्वाचित गोमती साय ने सांसदी से इस्तीफा दे दिया है। अरुण साव बिलासपुर और गोमती साय रायगढ़ से 2019 में सांसद निर्वाचित हुए थे। वहीं, भरतपुर-सोनहत से विधायक चुनी गईं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाऊंगी और जैसा पार्टी कहेगी वैसा करूंगी।
इधर, चर्चा है कि 8 दिसंबर को बीजेपी के पर्यवेक्षकों का दल रायपुर आ सकता है। इसी के बाद विधायक दल की बैठक होगी और 10 दिसंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है। इधर, पूर्व CM डॉ रमन सिंह ने प्रशासनिक अफसरों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, अफसर बैक डेट में फाइल साइन नहीं करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
