अस्पताल में हुआ बच्चे का जन्म, हॉस्पिटल में भर्ती कर दो लोग फरार | The child was born in the hospital, two people absconded after being admitted to the hospital

[ad_1]
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बिन ब्याही मां बनी 16 साल की नाबालिग
पलामू में एक नाबालिग किशोरी बिन ब्याही मां बन गयी है। किशोरी की उम्र 16 वर्ष बतायी जा रही है। उसने मंगलवार की सुबह मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में नॉर्मल डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
इस बच्चे का पिता कौन है ?
जांच में पता चला है कि एक ऑटो ड्राइवर ने किशोरी का यौन शोषण किया है ।किशोरी का शोषण करने वाला ऑटो ड्राइवर रितेश पासवान चैनपुर थानाक्षेत्र के पूर्वडीहा का रहने वाला है। सोमवार की रात किशोरी को हॉस्पिटल में भर्ती कर दो लोग फरार हो गए थे। किशोरी डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के पास रहकर किसी तरह जीवन यापन करती है। नाबालिग के मां बनने की जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति(सीडब्लूसी) और चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने हॉस्पिटल पंहुच कर मामले की जानकारी ली। सीडब्लूसी के अध्यक्ष प्रणव कुमार वरेनियम,सदस्य धीरेंद्र किशोर,बाल संरक्षण पदाधिकारी केडी पासवान व चाइल्ड लाइन की पुष्पा कुमारी ने किशोरी का काउंसलिंग किया।
सीडब्ल्यूसी किशोरी की करेगी काउंसिलिंग
सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की मां का देहांत हो चुका है। पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं। रेलवे के रैक से आए अनाज को चुन कर किशोरी किसी तरह अपना गुजारा करती है।ऑटो चालक ने उसे शादी का झांसा दिया और कई बार जबरदस्ती संबंध बनाया। ऑटो चालक और किशोरी से संबंधित अन्य जानकारियां जुटाने के लिए सीडब्ल्यूसी किशोरी के सामान्य होने पक दोबारा काउंसिलिंग करेगा। शहर थाना को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है।सीडब्लूसी का कहना है कि किशोरी के पिता से बच्चे के पालन पोषण के लिए बात किया जाएगा। यदि वह सक्षम नहीं होंगे तो बालिका गृह में किशोरी को बच्चे के साथ रखा जाएगा।
[ad_2]
Source link
