आजमगढ़ में बारावफात जुलूस में लगाए थे सर तन से जुदा होने के नारे, तीन आरोपियों पहले ही गिरफ्तार | Azamgarh Four accused arrested in objectionable remark case

[ad_1]
आजमगढ़33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आजमगढ़ पुलिस ने सर तन से जुदा होने के नारे लगाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार।
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने बारावफात जुलूस में सर तन से जुदा होने के नारे लगाने वाले चार आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व जिले की पुलिस इस मामले में दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिले के कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नौ अक्टूबर की शाम बारावफात के जुलूस में इन आरोपियों ने सर तन से जुदा होने के नारे लगाए थे। जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही उसी रात्रि जिले के एसपी अनुराग आर्य ने आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी और इस मामले में देर रात्रि को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
वीडियो मिलान कर हुई गिरफ्तारी
कोतवाली प्रभारी शशीचंद चौधरी ने बताया कि विवादित टिप्पणी के मामले में आरोपियों की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। वायरल वीडियो से मिलान करते हुए इस मामले में पुलिस ने अमजद उर्फ मासूम पुत्र अरसद, नूर आलम पुत्र मो. असलम, सलमान पुत्र दील मुहम्मद, रिजवान पुत्र हीफजुल रहमान प्रमुख हैं। इससे पूर्व इस मामले में दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिले की पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
[ad_2]
Source link
