Categories

November 19, 2026

आज आएगी डीयू की पहली अलॉटमेंट लिस्ट, यहां देखें हर अपडेट

Spread the love

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) आज 19 अक्टूबर को अपने ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन (DU Admission 2022) के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट (DU First Allotment List) जारी करेगा। डीयू के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के माध्यम से एडमिशन तीन फेज में आयोजित किया जा रहा है – एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना, प्रोग्राम चुनना और प्रिफरेंस भरना और सीट अलॉटमेंट और एडमिशन। डीयू यूजी एडमिशन के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट या मेरिट लिस्ट (DU First Merit List) ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जारी की जाएगी। पहले लिस्ट मंगलवार को आने वाली थी।

डीयू इस साल 67 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों के 79 यूजी कोर्सेज में छात्रों को एडमिशन दे रहा है। प्रोग्राम में बीए कोर्सेज के 206 कॉम्बिनेशन शामिल हैं। डीयू ने पिछले महीने 70,000 से अधिक सीटों के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की थी। इस साल डीयू का रजिस्ट्रेशन पोर्टल 12 सितंबर को खुला और 13 अक्टूबर को बंद हुआ।

डीयू के डीन ऑफ एडमिशन प्रोफेसर हनीत गांधी के मुताबिक कि दिल्ली यूनिवर्सिटी को विभिन्न ग्रेजुएट कोर्सेज की 70,000 सीटों पर एडमिशन के लिए 2.17 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

DU First Allotment List 2022 इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक

स्‍टेप 1- अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
स्‍टेप 2- अब होम पेज पर ‘फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
स्टेप 4- अब अइस पीडीएफ को चेक करें।
स्टेप 5- अंत में पीडीएफ को डाउनलोड कर रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…