आधार के माध्यम से सितंबर में 25.25 करोड़ ई-केवाईसी लेनदेन – 2525 crore ekyc transactions in september through aadhaar

एक ई-केवाईसी लेनदेन केवल आधार धारक की स्पष्ट सहमति से पूरा किया जाता है, जो कागजी कार्रवाई और केवाईसी के लिए व्यक्तिगत सत्यापन की आवश्यकता को समाप्त करता है।
बयान में कहा गया, ‘‘सितंबर में 25.25 करोड़ ई-केवाईसी लेनदेन आधार के माध्यम से किए गए, जो अगस्त की तुलना में लगभग 7.7 प्रतिशत ज्यादा है।’’
इसी के साथ आधार के माध्यम से अब तक ई-केवाईसी लेनदेन की कुल संख्या सितंबर, 2022 के अंत तक बढ़कर 1,297.93 करोड़ हो गई है।
इसी तरह, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) वित्तीय समावेश में सहायक रही है।
बयान के अनुसार, ‘‘कुल मिलाकर सितंबर, 2022 के अंत तक एईपीएस और सूक्ष्म एटीएम नेटवर्क के माध्यम से अंतिम छोर तक 1,549.84 करोड़ बैंकिंग लेनदेन संभव किये गए हैं। केवल सितंबर में पूरे भारत में 21.03 करोड़ एईपीएस लेनदेन किए गए।’’
सितंबर में आधार के जरिये 175.41 करोड़ सत्यापित लेनदेन किए गए।
