आप की सीवाईएसएस को पहली बार में ही पीयू की प्रधानी | Your CYSS has to be the head of PU in the very first time itself.

[ad_1]
चंडीगढ़29 मिनट पहलेलेखक: ननु जोगिंदर सिंह
- कॉपी लिंक

सीवाईएसएस की जीत का जश्न, पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री मीत हेयर भी शामिल हुए।
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में पहली बार एंट्री करने वाली आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट विंग- छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) ने प्रधान पद पर कब्जा कर लिया है।
पुसु के पूर्व नेता नवलदीप सिंह, एबीवीपी के पारस रतन, पीयूएसएफ के अमित चौधरी और सुमित रोहल जैसे नेताओं की बदौलत सीवाईएसएस के आयुष खटकड़ ने पहली बार में ही 660 से वोटों से जीत हासिल की।
वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट पर एनएसयूआई के हर्षदीप सिंह बाठ, सेक्रेटरी पर इनसो के प्रवेश बिश्नोई और जॉइंट सेक्रेटरी पर एनएसयूआई के मनीष बूरा ने जीत हासिल की।

सीवाईएसएस की जीत की वजह
आयुष का नम्र स्वभाव, स्टूडेंट्स से जुड़ाव उनके अपने डिपार्टमेंट के वोटों के रूप में नजर आया। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) से मिली लीड को बाद में किसी भी डिपार्टमेंट का रिजल्ट तोड़ नहीं पाया। सीवाईएसएस की मदद अनुभवी नेताओं और पंजाब की सरकारी मशीनरी ने भी की।
घोषणा के समय ही पांच विधायक मौजूद थे। बेशक विधायक अमोलक सिंह इलेक्शन इंचार्ज थे लेकिन एजुकेशन मिनिस्टर गुरमीत सिंह उर्फ मीत हेयर का भी कैंपस में आना-जाना लगा रहा।
एबीवीपी की हार का कारण
एबीवीपी के नेताओं की गलत स्ट्रेटजी और आपसी फूट भारी पड़ी। 2 दिन पहले कैंपस में ‘भगवा लहराने’ और ‘राज तिलक’ वाले वीडियो को विरोधी पार्टियों ने जमकर भुनाया। इसका नतीजा सबसे मजबूत कैंडिडेट माने जा रहे हरीश गुज्जर की हार के रूप में सामने आया।
इनसो के साथ समझौता करके हरियाणा के सभी वोट एक ही ओर डलवाने और हिमाचली संगठनों को टीचर्स के दबाव से जोड़ने का भी एबीवीपी को खास फायदा नहीं हुआ।
सेक्रेटरी को अपने डिपार्टमेंट से मिले 80 फ़ीसदी वोट…
सेक्रेटरी पद के विजेता रहे प्रवेश बिश्नोई पहले प्रधान के तौर पर तैयारी कर रहे थे हालांकि हरियाणा में जेजेपी और भाजपा सरकार की वजह से उनको बाद में अपना निर्णय बदलना पड़ा। लेकिन इस तैयारी और काम का फायदा उनको वोटों के रूप में नजर आया। उनके अपने डिपार्टमेंट से उनको करीब 80 फ़ीसदी वोट मिले। वह सबसे ज्यादा मार्जिन 1114 वोट से जीते।
[ad_2]
Source link
