Categories

August 4, 2026

इथियोपिया के अम्हारा क्षेत्र में भयानक भूस्खलन 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल …

Spread the love

इथियोपिया के अम्हारा क्षेत्र में सोमवार को मूसलाधार बारिश के बाद आए भयानक भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। यह दर्दनाक हादसा ‘त्सादकाने देब्रे मितमाक सेंट मैरी’ मठ परिसर में हुआ जहां कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे के नीचे कई श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका है।

यह हादसा त्सादकाने देब्रे मितमाक सेंट मैरी मठ में हुआ जहां पुरानी बीमारियों के आध्यात्मिक तरीके से उपचार के लिए लोकप्रिय, पवित्र जल से शुद्धिकरण अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए थे। 

मठ के महाप्रबंधक मेगाबे हादिस नेका तिबेब अबाबू ने कहा, यह दुर्घटना सुबह लगभग सात बजे हुई। मृतकों में अधिकतर वे श्रद्धालु शामिल हैं जो पवित्र जल से शुद्धिकरण के धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है हालांकि उनकी संख्या का अभी पता नहीं चल सका है। 

अबाबू के अनुसार मृतकों में से 11 का अंतिम संस्कार मठ परिसर में ही कर दिया गया जबकि अन्य के शव उनके पैतृक स्थानों पर पहुंचाए गए हैं कुछ मृतकों की पहचान अब भी नहीं हो सकी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मठ से लगभग 70 किलोमीटर दूर उत्तर शेवा प्रशासनिक क्षेत्र की राजधानी देबरे बिरहान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

एयर इंडिया फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस, फुकेत से दिल्ली आ रहे कई यात्रियों और क्रू को आई मामूली चोटें; छत से टकराए यात्रियों के सिर…

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ में PK की दमदार एंट्री… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की शानदार जीत…

MP-CG और यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट का अलर्ट,अगले 5 दिन होगी झमाझम बारिश…

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर जनसंख्या गणना की तारीखों तक… दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, पूछे जाएंगे ये सवाल…