Categories

August 4, 2026

MP-CG और यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट का अलर्ट,अगले 5 दिन होगी झमाझम बारिश…

Spread the love

भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत और देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त से 8 अगस्त के बीच दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और सुबह, शाम व रात के समय बारिश (Weather Forecast) होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 4 अगस्त के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 से 6 अगस्त के दौरान बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। नोएडा और गाजियाबाद सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी वर्षा गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त से पूरे मध्य प्रदेश में वर्षा गतिविधियों में तेजी आएगी। अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। 6 से 9 अगस्त के बीच प्रदेश में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल, उज्जैन, इंदौर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 से 9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है। वहीं छत्तीसगढ़ में 9 अगस्त तक और विदर्भ में 7-8 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की आशंका

पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर आंधी, तूफान और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।

हिमालयी राज्यों और पूर्वोत्तर भारत में भी अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने और आंधी-तूफान की आशंका भी जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल और कर्नाटक में भी एक सप्ताह तक कई स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है। वहीं झारखंड में 7 अगस्त, बिहार में 5 अगस्त, पश्चिम बंगाल में 4 से 9 अगस्त और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 4 से 9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

एयर इंडिया फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस, फुकेत से दिल्ली आ रहे कई यात्रियों और क्रू को आई मामूली चोटें; छत से टकराए यात्रियों के सिर…

इथियोपिया के अम्हारा क्षेत्र में भयानक भूस्खलन 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल …

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ में PK की दमदार एंट्री… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की शानदार जीत…

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर जनसंख्या गणना की तारीखों तक… दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, पूछे जाएंगे ये सवाल…