Categories

November 21, 2026

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, हादसे में हेलीकॉप्टर के उड़े परखच्चे, व‍िशेषज्ञ से जानें कैसे कोहरे ने ली जान…

Spread the love

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने ये जानकारी दी है। रईसी के साथ हेलीकॉप्टर में सवार ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान की भी मौत हो गई है। ईरान के सरकारी टीवी ने ये जानकारी दी है। रविवार को ईरान के राष्ट्रपति को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान भी सवार थे। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसायटी के प्रमुख ने कहा कि बचाव दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी हादसे कैसे हुआ इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि रईसी का हेलीकॉप्टर अचानक आए कोहरे का शिकार बन गया।

एक्सपर्ट ने बताई हादसे की वजह

फ्लाइट एक्सपर्ट काइल बेली का कहना है कि राष्ट्रपति का विमान उड़ाने वाले पायलट आमतौर पर कुशल और अनुभवी होते हैं, लेकिन हेलीकॉप्टर एक बहुत जटिल मशीन है। उन्होंने अल जजीरा को बताया, ‘जब आप उड़ान भरते हैं और मौसम साफ होता है तो सब ठीक है, लेकिन समस्या तब होती है जब पायलट पहाड़ी, ऊबड़-खाबड़ और जंगली इलाके में होते हैं और उन जगहों पर अचानक कोहरा विकसित हो सकता है जहां आपको इसकी उम्मीद नहीं होती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Developed by WES. | Privacy Policy

Latest News

 हिमाचल प्रदेश: शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया..

फिर से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, CJP को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा मार्च’ के लिए नहीं मिली परमिशन…

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक…

प्रयागराज का कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा: सीएम योगी…